इटावा : शिष्टाचार सदाचार ही सनातन धर्म के रक्षक पंडोखर सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जसवंतनगर। जीवन में साधना के साथ शिष्टाचार और सदाचार का होना जरूरी है तभी सनातन धर्म की रक्षा संभव है। सनातनी धर्म की आड़ में बहुत से पाखंडी आज हमारे बीच घुस आए हैं हम सभी को ऐसे लोगों की आलोचना न करके उनसे किनारा करना चाहिए तो यह पाखंडी स्वयं ही समाप्त हो जाएंगे।

यह बात भूत भविष्य वर्तमान की जानकारी देने वाले विख्यातसंत पंडोखरसरकार ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजेंद्र गौर की बेटी आयुषी की शादी समारोह में शिरकत करते हुए कही। पहले से मौजूद क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने जब पंडोखर सरकार सेआशीर्वाद लिया तो उन्होंने इशारों में कहा कि चुनाव में आपके द्वारा डिंपल को समर्थन देने से चुनावी परिणाम सुखद होगा।

शिवपाल अखिलेश के साथ आ जाने से प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। वही शिवपाल सिंह यादव क्षेत्र की जनता से मिलते रहे और चुनाव के संबंध में जानकारी लेकर सभी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।इस अवसर पर महावीर सिंह यादव बृजेश यादव अजेंद्र गौर अलौकिक प्रताप सिंह गौर आरव अंजू सिंह गौर राहुल गुप्ता खन्ना यादव जितेंद्र यादव मोना सुरेंद्र बृजेंद्र रविंद्र चौहान अतुल सिकरवार राजीव बबलू आदि उपस्थित रहे।