Constitution Day 2022: सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने संविधान दिवस पर दी शुभकानाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को Constitution Day पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकानाएं दी है। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से पोस्ट कर प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने कहा कि उन सभी महान विभूतियों को नमन, जिन्होंने समता, बंधुत्व व अंत्योदय की भावना से दीप्त सर्वसमावेशी संविधान के निर्माण में अपना योगदान दिया। आइए इस अवसर पर हम सभी अपने महान संविधान के अनुसार आचरण करने हेतु संकल्पित हों।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्त देश व प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय नागरिकों को सर्वसमावेशी, समतामूलक, मानवीय मूल्यों एवं अंत्योदय की भावना पर आधारित संविधान प्रदान करने वाले सभी महान विभूतियों को नमन है।

संबंधित समाचार