बरेली: पागल कुत्ते ने मासूमों पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। आए दिन ये कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बनाते रहते हैं। अब दो मासूमों पर पागल कुत्ते ने अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी परिवार को लगी तो मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों मासूमों का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: संजय नगर की अधूरी सड़क...आश्वासन की घुट्टी का चुनाव में दिखेगा असर

थाना शाही गांव बिथाम नगमा के रहने वाला प्रमोद ने बताया कि चार वर्षीय अंकित दो वर्षीय काव्या दोनों भाई बहन गांव में परचून की दुकान पर जा रहे थे। तभी अचानक से पागल कुत्ते ने भाई बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वासियों की मदद से लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया गया और घायल मासूमों के घर पर इसकी जानकारी दी गई। आनन-फानन में परिवार की मदद से 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां बच्चों की हालत ज्यादा सीरियस होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें- अब शहरी जनता तय करेगी कैसा हो अपना बरेली और क्या-2 चाहिए सुविधा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामनगरी में दिखा श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव, 35 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन-पूजन
बसंतकुंज में बनेगी पांच मंजिला पार्किंग, LDA ने प्रेरणा स्थल के पास चिह्नित की 21,216 वर्गमीटर भूमि
रेलवे का मेगा ब्लॉक: कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, कानपुर सेंट्रल सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य के चलते एक महीने से अधिक व्यवस्था प्रभावित
पेट्रोल पंपों पर मनमानी: बाइक वालों को सिर्फ 200 रुपये का, कार वालों को 1500 रुपये का पेट्रोल, बिना आदेश सीमा लगाकर फैलाई घबराहट
UP Board Result 2026: 25 अप्रैल को आएगा बड़ा ऐलान, अंतिम चरण में मूल्यांकन