लखनऊ: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शोक में डूबा पूरा गांव, जानिये क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहनलालगंज /लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दुखद घटना हुई। टिकरा गांव में एक पिता ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। गांव में जिसने भी घटना के बारे में सुना वह व्यथित हो गया। दरअसल मृतक के घर में आज ही बेटी की बारात आने वाली है। 

मोहनलालगंज थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया  आर्थिक तंगी के चलते गांव में 52 वर्षीय सुनील द्विवेदी ने आज सुबह भोर में सुसाइड कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की आज ही मृतक की बेटी की शादी है शाम को बरात आनी है।

वहीं गांव वालों ने बताया मृतक सुनील द्विवेदी के 6 बेटियां और एक बेटा हैं। गांव वालों ने बताया सुनील काफ़ी समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहें थे। जैसे-तैसे उसने 3 बेटियों की शादी कर दी थी। उसने घर के पास ही आटा चक्की खोल रखी थी। इससे गुजारा न होने पर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम भी करते थे लेकिन इतनी कमाई नहीं हो पाती थी की परिवार चल सके।

क़र्ज़ से परेशान थे सुनील 
गांव वालों के मुताबिक इधर-उधर से कर्ज लेकर चौथे नंबर की बेटी नव्या द्विवेदी की शादी तय की थी। शादी कानपुर के आकाश पांडेय से होनी है। लेकिन इतनी व्यवस्था नहीं हो सकी की लड़के वालों के मुताबिक वह लेनदेन कर सके, मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया की वह लम्बे क़र्ज़ में भी डूबे हुए थे।

संबंधित समाचार