मैनपुरी उपचुनाव: शिवपाल ने दी घर-घर दस्तक, भाजपा के नेताओं और मंत्रियों पर कसा तंज, किया यह बड़ा दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, जसवंतनगर। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जहां-जहां भाजपा के नेता और मंत्री चुनाव-प्रचार में जा रहे हैं। वहां-वहां डिंपल यादव की भारी जीत सुनिश्चित हो रही है। क्योंकि इन भाजपाइयों को देखकर लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार टूटी सड़कें, रुका हुआ विकास याद आ रहा है।  

शिवपाल यादव रविवार को दिन भर जसवंतनगर कस्बे में रहे। उन्होंने सभाएं और नुक्कड़ सभायें न कर द्वार-द्वार जाकर लोगों से सीधा संपर्क साधा और वोट मांगे। दिन भर में वह कम से कम 50 प्रमुख वर्गों के लोगों के यहां गए और डिंपल को जिताने की अपील की।     

उन्होंने कहा कि यह चुनाव विश्वासघातीयों को सबक सिखाने का चुनाव है। एक विश्वासघाती, जो भाजपा में जाकर मिल गया है। जिसने हम से ही राजनीति सीखी है, आज हमारा और हमारे परिवार का विरोध कर रहा है।

ऐसे शख्स को इस चुनाव में ऐसी पटखनी देना है कि वह जीवन भर कभी राजनीति में उतरने करने की न सोचे। वह हाजी रफीक सलीम अंसारी के प्रतिष्ठान और इसके बाद मोहम्मद अमजद के घर पहुंचे ,जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग और हाजी-हाफिज आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव