अयोध्या: मया के पूर्व ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बबलू का असामयिक निधन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूरा बाजार, अयोध्या। मया के पूर्व ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बबलू का मंगलवार भोर लगभग 4 बजे दर्शननगर ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शेरवा घाट के तराई बाग श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र युवराज ने दी।

शेरवाघाट गांव निवासी मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पूर्व ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह के असामयिक निधन की खबर पर क्षेत्र में शोक की लहर है। भूपेंद्र सिंह बबलू पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी तथा एक पुत्र तथा दो  पुत्रियां छोड़ गए हैं। पत्नी सविता सिंह मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। शव गांव लाये जाने के बाद सियासी जगत समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पहुंच शोक संवेदना जताई है।

सपा विधायक अभय सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी, व्यवहार कुशल पूर्व ब्लाक प्रमुख के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है। भगवान बक्स सिंह, डॉ एमपी सिंह, पूरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मराज, मया के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जगदीश सिंह, कृपाशंकर सिंह, रणविजय सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह,  दिलीप कुमार विमल, तारुन ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह, मलखान सिंह, डिप्पुल पांडे, अरविंद सिंह, रामसकल यादव, कालिका सिंह, डॉ रफीक अहमद सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संबंधित समाचार