Kanpur Collectorate में महिला फरियादी के जहरीला पदार्थ खाते ही मचा हड़कंप, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर कलेक्ट्रेट में महिला फरियादी ने खाया जहरीला पदार्थ।

कानपुर कलेक्ट्रेट में महिला फरियादी के जहरीला पदार्थ खाते ही हड़कंप मच गया। इस पर अधिकारियो के हाथ-पांव फूल गए है। आनन-फानन में महिला को उर्सला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

कानपुर, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में एक महिला ने जहर खा लिया। अचानक उसकी हालत बिगड़ती देख हड़कंप मच गया। सुरक्षा गार्डों से लेकर हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में महिला को उर्सला अस्पताल इमरजेंसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसके पास से जहर की शीशी और सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है।

यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे के बाद की बताई जा रही है। बाबुपरवा की रहने वाली रुकसाना (50) जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचीं थी। फरियादियों के साथ अंदर जाते ही कुछ देर में ही उसकी हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला परेशान थी और अचानक उसने शीशी निकालकर कुछ पिया और तभी उसकी हालत बिगड़ गई।

उसके गिरते ही कलेक्ट्रेट में खलबली मच गई। फौरन एक स्कॉट द्वारा महिला को अस्पताल लेकर आये। यहां हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। महिला के इस कदम को उठाने की वजह लेनदेन बताई जा रही है। पैसे के मामले में ही पीड़िता परेशान थी। चिकित्सा अधिक्षक शैलेन्द्र तिवारी ने जहर खाने की पुष्टि की है। अस्पताल पहुंचे एसीएम- 6 ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला की तबीयत में सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी

संबंधित समाचार