UP Weather: सर्द हवाओं से यूपी में बढ़ने वाली है ठिठुरन, कई जगहों पर रहेगा घना कोहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के तापमान में बीते दिनों तेजी से गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सर्द हवाएं सितम दिखने लगी हैं, जिससे ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य में गुरुवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं विभाग ने आज राज्य में कई जगह घना कोहरा छाए रहने की बात भी कही है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गुरुवार के बाद से गिरावट आएगी। वहीं तेज हवाओं के कारण ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी। बात करें राजधानी लखनऊ की तो यहां बीते कुछ दिनों से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि गुरुवार को जिले में ठंड से हल्की राहत मिलेगी। लेकिन बीते दो दिनों के मुकाबले गुरुवार को हवा तेज रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

राजधानी में वायु प्रदुषण 'बहुत खराब' की श्रेणी में है। गुरुवार की सुबह राजधानी के तालकटोरा इंडस्ट्रियल इलाके में AQI 328 दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। जिले में गुरुवार को हवा की रफ्तार काफी तेज रहने की संभावना है।

उधर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को तापमान में गिरवाट आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। नोएडा में गुरुवार को वायु प्रदुषण 'बहुत खराब' की श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर 116 में AQI 356 दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार