गोंडा: महिला अस्पताल से ढाई साल की बच्ची लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराए गई एक महिला की ढाई साल की बच्ची गुरुवार की दोपहर अस्पताल से अचानक लापता हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद से अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है, हालांकि देर शाम तक बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका है। अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज के जरिए लापता बच्ची का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

bacchi

नगर कोतवाली क्षेत्र के बरियारपुर गांव के रहने वाले सपन कुमार ने 29 नवंबर को अपनी पत्नी पिंकी को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने महिला को ऑपरेशन के लिए कहा था लेकिन खून की कमी के चलते उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। पिंकी अस्पताल के प्री डिलीवरी वार्ड में भर्ती है। पिंकी के साथ उसकी ढाई साल की बच्ची नेहा भी अस्पताल में थी। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे के बाद नेहा अचानक अस्पताल से लापता हो गई।  परिजनों ने इधर-उधर उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर लापता बच्ची का पता लगाने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसके संबंध में सटीक जानकारी नहीं दे सका अब पुलिस अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बच्ची की तलाश में जुटी है।

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब 
बच्ची के लापता होने के बाद जिला महिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में सुरक्षा के लिए लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं। पुलिस ने जब लापता बच्ची की तलाश शुरू की तो सभी कैमरे खराब मिले। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 15 दिन से कैमरे खराब है। हालांकि इसे ठीक कराने के लिए अस्पताल के जिम्मेदारों ने क्या व्यवस्था की गई इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कैमरों की खराबी ने जिला महिला अस्पताल की सुरक्षा और अफसरों की सजगता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें -बरेली: डॉक्टरों का टोटा लेकिन बढ़ रही सरकारी अस्पतालों की संख्या

संबंधित समाचार