बांदा: दो नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों का वार्डवार आरक्षण जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को देर शाम नगर निकाय चुनाव  को लेकर दो नगर पालिकाओं और छः नगर पंचायतों के वार्डवार आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। शासन से जारी अधिसूचना को जिलाधिकारी के प्रकाशन के सात दिन के अंदर आपत्तियां, सुझाव दिए जा सकते हैं। 

नगर पालिका परिषद बांदा के वार्डों की आरक्षण सूची पर गौर करें तो पालिका क्षेत्र के 30 वार्ड हैं। इनमें 13 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, अनुसूचित जाति के लिए 2, महिला के लिए 6, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 3 और पिछड़ा वर्ग के लिए 5 सीटें आरक्षित की गईं हैं। 

इसी तरह नगर पालिका परिषद अतर्रा में 25 वार्ड हैं। इनमें 8 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, अनुसूचित जाति के लिए 4, महिला के लिए 5, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 2 और पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीटें आरक्षित की गईं हैं। 

इनके साथ ही जनपद की सभी नगर पंचायतों के वार्डवार आरक्षण भी जारी कर दिए गए हैं।जनपद में अब लोगों को बेसब्री से नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची का इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: गन्ना किसान की मौत के मामले में चीनी मिल के गार्ड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार