आगरा : फर्जी इंस्पेक्टर ने स्कूल वैन रुकवाकर छात्र को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, आगरा। जिले के पिढ़ौरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह एक छात्र के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। असल में पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने स्कूल वैन रुकवाकर छात्र को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। शोर मचने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फर्जी इंस्पेक्टर समेत दो अन्य को पकड़ा है। इसमें से एक छात्र का पिता बताया गया है। वहीं पुलिस ने छात्र को सकुशल बचाया है।

 

पुलिस की मानें तों, पिढौरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत गोपालपुरा गांव के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में पुलिस की वर्दी पहने कुछ बदमाशों ने चेकिंग के बहाने वैन रुकवा ली और वैन में बैठे यूकेजी के छात्र रिदान को उतार लिया। बदमाशों की हिमाकत को देखकर वैन में बैठे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

  मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी चार बदमाश छात्र को लेकर फरार हो गए। जबकि ग्रामीणों ने नकली इंस्पेक्टर और छात्र के पिता को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाशों को उठाकर कोतवाली ले आई। इसी बीच छात्र की मां विनीता भी कोतवाली पहुंची गई। विनीता के मुताबिक, पति सौरभ से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि पति ने बदमाशों की मदद से बच्चे को उठवाया है। 

 

संबंधित समाचार