Karan Johar Biopic : करण जौहर की बायोपिक में रणवीर सिंह निभाएंगे मुख्य किरदार, फिल्ममेकर ने खुद किया खुलासा
करण जौहर ने कहा, मुझे लगता है रणवीर सिंह बहुत अच्छा करेंगे.. वह गिरगिट की तरह है और अपना बेस्ट करेंगे
जौहर मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर कभी फिल्म बनती है तो उसमें रणवीर सिंह अहम भूमिका निभाएं। करण जौहर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। करण जौहर ने कहा है कि वह चाहते हैं रणवीर सिंह उनकी जीवनी में उनके रोल को निभाए। करण ने रणवीर सिंह को उनकी भूमिका निभाने के लिए एलिजिबल कैंडिडेट बताया है।
रोपोसो नामक एक वीडियो शेयरिंग एप पर करण जौहर ने कहा कि वे चाहते हैं कि रणवीर सिंह उनकी बायोपिक में उनकी भूमिका निभाये। करण जौहर ने कहा, 'मुझे लगता है रणवीर सिंह बहुत अच्छा करेंगे। वह गिरगिट की तरह है और अपना बेस्ट करेंगे।' मेरा बचपन बहुत अच्छा रहा है। मेरे माता-पिता बहुत अच्छे रहे हैं। उन्होंने मुझे जीवन में बहुत अच्छी चीजें दिखाई हैं।
https://www.instagram.com/p/Cln9vrsIyGR/?hl=en
करण जौहर ने आगे कहा, 'यह बहुत आसान भी नहीं था। मैं सामान्य बच्चा नहीं था। कुछ ऐसे इमोशन थे, जिन्हें लेकर मैं डरा हुआ था। इसका मुझे खामियाजा भी भुगतना पड़ा। यह बहुत कठिन था लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैंने उस दौर से बहुत कुछ सीखा भी है।
https://www.instagram.com/p/ClqGJ_ZKnaZ/
रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है।सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं। फिल्म सर्कस में रणवीर डबल रोल में हैं। ट्रेलर के अंत में दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
ये भी पढ़ें : Big Boss 16: वीकेंड का वार... प्रियंका और अंकित के बीच दिखेगी जबरदस्त तकरार
