कन्नौज: अवैध रूप से बने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के स्कूल पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के स्कूल पर प्रशासन ने रविवार की सुबह बुलडोजर चलवा दिया। अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने कल ही नोटिस चिपकाया था। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 11 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव ने स्कूल बनवाया था।

मामले को लेकर 2 दिन पहले तहसीलदार निवेदिता राय रहे कब्जा खाली करने का फैसला सुनाया था। इसके साथ ही 6 दिसंबर तक का समय भी दिया था। शनिवार को कब्जा हटाने को लेकर नोटिस चस्पा किया गया था। रविवार की सुबह प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध रूप से बनाए स्कूल गिरवा दिया।

यह भी पढ़ें:-हरोदई: धोबिया आश्रम के मंदिर में लटकता मिला श्रद्धालु शव, साधु-संतों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार