रायबरेली: घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमृत विचार,रायबरेली। सन्दिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता का फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर कानूनी कार्यवाही शुरू की है।घटना के दौरान घर के सदस्य निमंत्रण गए हुए थे।सुबह दरवाजा तोड़कर महिला का शव फंदे से उतारा गया।
सलोन कोतवाली अंतर्गत पूरे चमारन सोनबरसा निवासी सुनीता(26 वर्ष )पत्नी गुड्डू का शव सोमवार सुबह सात बजे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।शव को फांसी के फंदे पर सबसे पहले मृतका के ससुर बुद्धन ने देखा था।मृतका के ससुर ने पुलिस को बताया कि उसके दोनो बेटे उससे अलग रहते है।छोटा बेटा गुड्डू की शादी दो वर्ष पूर्व सुनीता से हुई थी।उसका बेटा कानपुर में किसी फैक्ट्री में परिवार गुजर बसर के लिए नौकरी करता है।उसके कोई संतान नही है ।
रविवार रात्रि को छोटी बहू (मृतका) खाना खाकर सोने चली गई।सुबह दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर जब शंका हुई तो खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो बहु का शव फांसी पर लटक रहा था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।परिजनों के मुताबिक मृतका की जेठानी कमला और जेठ अर्जुन निमंत्रण गए हुए थे। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार राय ने बताया कि बन्द कमरे के अंदर साड़ी के सहारे चुल्ल्ले से महिला का शव फंदे फांसी के फंदे से लटकने की सूचना मिली थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें-बाराबंकी: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
