बरेली: लखनऊ को हराकर विजेता बनी गोरखपुर टीम
क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय महासचिव राज भारती ने परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की
बरेली, अमृत विचार। खेल निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में बरेली में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर वालीबॉल महिला प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लखनऊ व गोरखपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में 2-3 से गोरखपुर विजेता घोषित किया गया।
इस दौरान मुकाबले की शुरुआत क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महासचिव राज भारती, अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कमल सेन, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामपाल यादव ने परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला वालीबॉल संघ के सचिव भवानी दत्त जोशी, देशपाल सिंह राणा, सीनियर वालीबॉल खिलाड़ी, उपक्रीड़ा अधिकारी लखनऊ साधना सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी अयोध्या इरफान, उपक्रीड़ा अधिकारी बरेली शमीम अहमद, वालीबॉल प्रशिक्षक अभिलाषा यादव, हॉकी प्रशिक्षक शिल्पा, लान टेनिस प्रशिक्षक मीनू पांडेय, सुमित चौरसिया, कमल किशोर, अविनाश कुमार, नीलीमा मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: नवंबर में टिकट चेकिंग से वसूले 3.64 करोड़ रुपये
