बरेली: 12 जनवरी को रामायण यात्रा पर निकलेगी भारत गौरव ट्रेन

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव स्पेशल ट्रेन दक्षिण की रामायण यात्रा पर 12 जनवरी को रवाना होगी। 22 जनवरी तक चलने वाली यात्रा में 10 रात एवं 11 दिन का टूर पैकेज दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: शहर में आज कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर काटा केक

यात्रा के दौरान त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर, हंपी में अंजनादरी पर्वत, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, धनुष कोटी, कांचीपुरम में विष्णु कांची मंदिर, शिवकांची, कामाक्षी अम्मन मंदिर भद्राचलम में श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर तथा नागपुर में रामटेक किला आदि के यात्री दर्शन कर सकेंगे।

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन में बैठने की सुविधा दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सहित अन्य स्टेशनों से उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को ईएमआई भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें - बरेली: बेसिक व माध्यमिक के 32 स्कूलों का होगा उच्चीकरण, सभी ब्लाक के एक-एक विद्यालय का होगा चयन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, बाढ़ और लू की स्थिति से निपटने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
उत्तराखंड : पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी ने की 'हरि विष्णु पंचदेव मंदिर' की प्राण प्रतिष्ठा, "जय विष्णु भगवान" के जयघोष से गूंज उठा इलाका
RR vs GT: प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल, राजस्थान और गुजरात के बीच टॉप-4 की जंग, जयपुर में होगा घमासान
अमेठी में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध पिस्टल दिखाने के बहाने बुलाया था आरोपी, इलाके में सनसनी
मंत्री ए.के. शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में जुटें अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई