The Great Grand Superhero: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म की डेट आउट, जानें कब और कहां होगी फिल्म रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई, 2026 को रिलीज़ होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक बिल्कुल नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आती है। फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहाँ कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक अनोखा सिनेमाई अनुभव रचते हैं। 

टीज़र में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहाँ दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो वाले सफर में बदल जाता है। लेकिन, इस कहानी में सिर्फ भावनाएँ ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है। फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएँगे, जो बेहद गर्मजोशी से भरा और उनके अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग है। 

फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, "द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के साथ हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं। यदि आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है। बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए।" नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे। 

यह भी पढ़ें:
'राका' में अल्लू अर्जुन का रोंगटे खड़े कर देने वाला लुक वायरल, पुष्पा के बाद अब दिखेगा जलवा, किरदार के नाम पर ही होगा फिल्म का टाइटल! 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार