गाजियाबाद: पीएम मोदी ने वर्चुअल किया 'राष्ट्रीय यूनानी औषधि संस्थान' का लोकार्पण, कही ये बातें....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बड़ी सौगात देते हुए राष्ट्रीय यूनानी औषधि संस्थान का लोकार्पण वर्चुअल किया। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  पणजी और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का भी अनावरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि "आयुर्वेद ऐसा विज्ञान है, जिसका दर्शन सबका सुख, सबका स्वास्थ्य है। जिसके शरीर में संतुलन हो, सभी क्रियाएं संतुलित हो, मन प्रसन्न हों, वही संतुलित है।

अर्थात आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर वेलनेस की बात करता है। विश्व भी अब तमाम परिवर्तनों से निकालकर इस प्राचीन पद्धति की तरफ लौट रहा है। पीएम मोदी ने कहा, आयुर्वेद को लेकर वैश्विक सहमति, सहजता और स्वीकार्यता आने में काफी वक्त लगा। क्योंकि आधुनिक विज्ञान में प्रमाण माना जाता है और इसमें आयुर्वेद इसमें काफी पिछड़ रहा था। आज एविडेंस बेस्ड रिसर्च डेटा तैयार हुआ है। मोदी ने कहा, "8 साल पहले आयुष इंडस्ट्री 20 हजार करोड़ पर थी। आज ये इंडस्ट्री डेढ़ लाख करोड़ के आसपास पहुंच रही है।

आयुष अपने आप में एक बड़ी इकोनोमी बनकर उभर रहा है। बता दें कि एम्स की तर्ज पर गाजियाबाद में ये यूनानी हॉस्पिटल कमला नेहरूनगर में करीब 10 एकड़ जमीन पर बना है। इसके निर्माण पर कुल 382 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सितंबर-2019 में इसका शिलान्यास हुआ था। 

संबंधित समाचार