लखीमपुर-खीरी: डॉक्टर की नृशंस हत्या, पति और ससुर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर में एक महिला डॉक्टर की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने उसके शव को गढ़ मुख्तेश्वर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पति ने कोतवाली सदर आकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति ने अपने पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- SC ने केंद्रीय मंत्री के बेटे से जुड़े लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुनवाई खत्म होने की समय सारिणी मांगी

थाना ईसानगर थक्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शिवराज शुक्ला डीएम गोंडा के ओएसडी हैं। उनकी बेटी वंदना शुक्ला (28) बीएएमएस थी। वर्ष 2014 में उसकी शादी लखीमपुर शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अभिषेक दीक्षित के साथ हुई थी। अभिषेक भी बीएएमएस डॉक्टर है। दोनों ने सीतापुर रोड पर गौरी नाम से हॉस्पिटल बनवाया था और उसी में प्रैक्टिस करते थे। धीरे धीरे उनके बीच विवाद शुरू हो गए। वंदना चहमलपुर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने लगी। उनके बीच मारपीट भी होती थी।

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को पति अभिषेक और उसके पिता गौरी शंकर अवस्थी ने वंदन को घर पर डंडों से पीटा। इसमें उसकी मौत हो गई। दोनों ने वंदना के शव को बक्शे में बंद कर दिया। देर रात रेलवे स्टेशन से एक पिकअप किराए ली। उसमें वंदना का शव अपने गौरी हॉस्पिटल ले गए। सुबह एक एम्बुलेंस किराए ली। उससे उसके शव को गढ़ मुख्तेश्वर ले गए। वहां 1300 की पर्ची कटवाई और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

27 नवंबर की शाम मृतका के पिता को सूचना दी कि उनकी बेटी कही चली गई है। पिता लखीमपुर आया और पति के साथ जाकर कोतवाली सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों को जेल भेज रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: तिकोनिया कांड के गवाह के भाई पर हमला, पुलिस कर रही जांच

 

संबंधित समाचार