अयोध्या: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चार बाइक बरामद की है। तीनों ही आरोपी गोंडा के हैं, जिनमें से दो नाबालिग हैं।
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जानकी प्रसाद मौर्य पुत्र धर्मदास निवासी खुदाईपुर शाहपुर नवाबगंज, गोंडा गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता था। इसी के साथ मिलकर दोनों आरोपी बाइक चोरी करते थे। आरोपियों को बाग बिजेशर से गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें -जीएसटी छापामारी के विरोध में व्यापारियों के जौनपुर बंद को सपा का समर्थन
