भीमताल: बिहार निवासी ने ग्रामीण के साथ मिल कर की साथी की हत्या
भीमताल, अमृत विचार। पट्टी तल्ला कांडा में राजस्व उपनिरीक्षक को शोएब आलम पुत्र स्व. जहीर मियाँ, निवासी चंपारण बिहार द्वारा अपने भाई तबरेज आलम पुत्र जहीर मियाँ के बीती 29 नंबर से ग्राम कचिलाकोट धारी से गायब होने की सूचना दी गई।
बताया गया था कि उसका भाई तबरेज आलम निवासी चंपारण बिहार के साथ संतू बैठा निवासी चंपारण बिहार के ग्राम कचिलाकोट में रूई एवं रजाई गद्दों का कार्य करता था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा जाँच, खोजबीन और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई।
जिसमें शनिवार को राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा ग्राम कचिलाकोट के स्थानीय निवासी यशोदा देवी और उनके पति महेश सिंह से भी इसी क्रम में पूछताछ की गई। गहनता पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा स्वीकार किया गया कि गुमशुदा व्यक्ति के साथ रह रहें चंपारण ,बिहार निवासी संतू बैठा द्वारा अपने साथी तबरेज की हत्या की गई थी। जिसे देवकी देवी पत्नी महेश सिंह के साथ मिलकर मृतक के साथी संतू बैठा के कहने पर उसके साथ मिलकर जमीन में गड्ढ़ा खोदकर गांव के समीप ही गाड़ दिया गया। शनिवार को यशोदा देवी और महेश सिंह की निशानदेही पर मृतक के भाई शोएब की उपस्थिति में गड्ढ़ा खोद कर बरामद कर लिया गया है , मृतक के शव की पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ए
सडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि संतू बैठा ने तबरेज की हत्या की है। फिलहाल मुख्य आरोपी संतु फरार चल रहा है। टीम का गठन कर आरोपी की तलाश जारी है।
