Farrukhabad Murder : पूर्व सैनिक ने पत्नी की गोली मारकर और समधन की हथौड़ी से वारकर कर दी हत्या, बहू घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Farrukhabad Murder फर्रुखाबाद में हत्या की वारदात से फैली सनसनी।

Farrukhabad Murder फर्रुखाबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी की गोली मारकर और समधन की हथौड़ी से वारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने बहू को भी घायल कर दिया है। पुलिस ने लाइसेंस बंदूक के साथ पूर्व सैनिक को हिरासत में ले लिया है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Murder दहेज उत्पीड़न से परेशान पूर्व सैनिक ने घर में पंचायत के दौरान हुए विवाद में समधन पर गोली चला दी, बीच में पत्नी आने से उसकी गोली लगने से मौत हो गई। इससे गुस्साएं पूर्व सैनिक ने हथौड़ी से सिर पर कई बार कर समधन को मौत के घाट उतार दिया। बहू को भी गंभीर घायल कर दिया।

गोली की आवाज और शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बहू को लोहिया अस्पताल भेजा। पूर्व सैनिक को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक बरामद की। घायल बहू की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी कालोनी निवासी पूर्व सैनिक विजय शंकर ने पुत्र माधव की शादी चार फरवरी 2022 को पास के मोहल्ला नगला नैन निवासी सैनिक राजेश की पुत्री काजल के साथ की थी। माधव सेना में है, वह हिमांचल प्रदेश में तैनात है। 

शादी के कुछ दिन बाद बहू काजल ने घर में विवाद कर दिया और वह मायके चली गई। उसने पूर्व सैनिक, सास व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करा दिया। आए दिन कोई न कोई शिकायत बहू द्वारा शिकायत करने से पूर्व सैनिक को अफसरों के पास दौड़ना पड़ता था। उसने बहू और समधन सरिता से विवाद न करने की बात कहीं। इसी कारण बहू काजल तीन दिन पहले ससुराल आ गई।

सोमवार दोपहर को समधन सरिता पंचायत करने पुत्री की ससुराल आई। पंचायत के दौरान विवाद हो गया। पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से समधन पर गोली चला दी, बीच में उसकी पत्नी सत्यवती आ गई। गोली लगने से वह गिर गई। यह देखकर पूर्व सैनिक ने घर में रखी हथौड़ी से समधन के सिर पर कई बार हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया।

बहू काजल के सर भी हथौड़ी से कई बार किए। गोली की आवास के बाद चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, दरवाजा बंद होने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।

मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर पूर्व सैनिक की पत्नी सत्यवती और समधन सरिता का शव पड़ा था। बहू काजल की सांस चल रही थी। पुलिस ने उसको लोहिया अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर नमूना लिए। सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने जांच पड़ताल की। घटना में प्रयोग हुई बंदूक व हथौड़ी को घर से बरामद किया। पूर्व सैनिक को भी पकड़ लिया है।

 

संबंधित समाचार