IND vs BAN 2nd Test Day 2 : टीम इंडिया की पहली पारी 314 पर सिमटी, बांग्लादेश के स्टंप तक बिना विकेट गंवाए सात रन
शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है और पहला सेशन समाप्त हो चुका है, पहले दिन बांग्लादेश की पहली पारी 227 रन पर सिमट गई
ढाका/मीरपुर। भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मीरपुर में खेला जा रहा है। भारत के पहली पारी में 314 रन पर सिमटने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को स्टंप तक बिना विकेट गंवाए सात रन बना लिए। बांग्लादेश पहली पारी के हिसाब से अब भी 80 रन से पिछड़ रही है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 93 रन और श्रेयस अय्यर ने 87 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन और ताईजुल इस्लाम ने चार चार विकेट झटके।
An exciting Day 3 awaits 🙌#WTC23 | #BANvIND | 📝https://t.co/ZTCALEDTqb pic.twitter.com/A7qVfJM6WM
— ICC (@ICC) December 23, 2022
भारतीय पारी 314 रन पर सिमटी
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुरूआती झटकों से उबरते हुए पहली पारी 314 रन पर समाप्त कर 87 रन की बढ़त हासिल की। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 93 रन और श्रेयस अय्यर ने 87 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। बांग्लादेश के लिये शाकिब अल हसन और ताईजुल इस्लाम ने चार चार विकेट झटके। टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे।
Innings Break!#TeamIndia all out for 314 runs, lead by 87 runs.
— BCCI (@BCCI) December 23, 2022
KS Bharat to keep wickets as Rishabh Pant is experiencing cramps.
Scorecard - https://t.co/XZOGpedIqj #BANvIND pic.twitter.com/De3ViAmc51
पंत और अय्यर के अर्धशतक से भारत के चार विकेट पर 226 रन
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक चार विकेट पर 226 रन बना लिये । पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाये और लंच के बाद विराट कोहली (24) को आउट करके तसकीन अहमद ने भारत को एक और झटका दिया । इसके बाद पंत (नाबाद 86) और अय्यर (नाबाद 58) ने संभलकर खेलते हुए पांचवें विकेट की नाबाद साझेदारी में 132 रन जोड़ लिए।
Tea on Day 2 of the 2nd Test.@RishabhPant17 & @ShreyasIyer15 have added a solid 132-run partnership in the second session in which India amassed 140 in just 25 overs.
— BCCI (@BCCI) December 23, 2022
Scorecard - https://t.co/CrrjGfXPgL #BANvIND pic.twitter.com/5xI7tRPhUf
ऋषभ पंत का अर्धशतक
ऋषभ पंत ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए अपना पचासा पूरा कर लिया है। पंत ने महज 49 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और पांच चौके के साथ ही एक छक्का भी लगाया। भारत का स्कोर- 152/4.
𝐅𝐈𝐅𝐓𝐘 for @RishabhPant17 👏👏#TeamIndia wicket-keeper has brought up his half century in 49 balls with 5x4 1x6. Some more good news as the 𝟓𝟎-𝐫𝐮𝐧 𝐩𝐚𝐫𝐭𝐧𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩 also has been raised with @ShreyasIyer15.
— BCCI (@BCCI) December 23, 2022
Live - https://t.co/XZOGpeuLsj #BANvIND pic.twitter.com/f5fFWH0D8V
भारत के लंच तक तीन विकेट पर 86 रन
दूसरे दिन लंच की घोषणा कर दी गई है। बाए हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम के तीन विकेट की मदद से बांग्लादेश ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत के तीन विकेट 86 रन पर निकाल दिए। अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलते हुए भारत ने पहला विकेट के एल राहुल (10) का गंवाया जो तैजुल का पहला शिकार हुए। शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर लौट गए और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाये । लंच के समय विराट कोहली 18 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे थे।
Three wickets in the morning session for Bangladesh.#WTC23 | #BANvIND | 📝: https://t.co/lyiPy1msJi pic.twitter.com/MosHcWrU7R
— ICC (@ICC) December 23, 2022
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : कोच मार्क बाउचर ने कहा- मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
