London: क्रिसमस पार्टी के दौरान हादसा, कार्बन-मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण चपेट में आए दो सौ लोग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक तुर्किश रेस्त्रां में हुए कार्बन-मोनोऑक्साइड रिसाव के कारण क्रिसमस पार्टी के दौरान शामिल कम से कम दो सौ लोगों इसकी चपेट में आये हैं। ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ सेवा कार्यकर्ता ने डेली मिरर को बताया कि यह घटना बुधवार रात लंदन के चिंगफोर्ड जिले में एक तुर्की रेस्तरां गोक्यूज़ू में उस वक्त हुई, जब क्रिसमस पार्टी मनाने आए लोगों ने इस रेस्तरां पर खाना खाया और खाना खाते ही सभी बीमार पड़ने लगे। जिसके बाद, उन्हें लगा कि उन्होंने विषाक्त भोजन कर लिया है जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। 

वे स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे अस्पताल पहुंचे। रेस्त्रां के एक कर्मचारी ने डेली मिरर को बताया कि बीमार व्यक्तियों ने 111 नंबर पर कॉल करके मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजे लगभग दो सौ लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्तपाल कर्मचारी ने बताया कि उनके अस्पताल में करीब 40 बीमार लोग आए और जब उनकी जांच की गई, तब पता चला कि सभी के सिस्टम में कार्बन मोनोऑक्साइड का उच्च स्तर था, जिसके कारण सभी एकसाथ बीमार पड़ गए।

ये भी पढ़ें:- Charles Sobhraj: फ्रांस भेजा गया बिकनी किलर, नेपाल में लगी Entry पर रोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान