Bareilly: कभी दुनिया भर में थी विमको माचिस की धूम, अब एसआरएमएस ट्रस्ट ने खरीदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज में स्थित माचिस बनाने वाली फैक्ट्री विमको (वेस्टर्न इंडियन मैच कंपनी) कभी देश-दुनिया में धूम मचाए थी। धीरे-धीरे बंदी के कगार पर पहुंच गई। सैकड़ों बीघा में फैली विमको को 2013 में आईटीसी (इंडियन टोबैको कंपनी) लिमिटेड ने खरीद लिया था, लेकिन यहां उत्पादन नहीं शुरू हो पाया। अब स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय बनने से हुनरमंद छात्र तैयार होंगे, जो दूसरों को रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे।

दरअसल, दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की ''अमर प्रेम'' फिल्म में चमकने वाली विमको माचिस रामपुर रोड पर सीबीगंज में स्थित फैक्ट्री विमको में तैयार होती थी। विमको के पॉपुलर ब्रांड की दुनिया भर में मांग थी। फैक्ट्री 12 साल पहले इंपीरियल टोबैको कंपनी (आईटीसी लिमिटेड) में विलय होने के बाद अब फिर बिक गयी है। इस फैक्ट्री को एसआरएमएस ट्रस्ट ने खरीदा है। 

आईटीसी लिमिटेड (इंपीरियल टोबैको कंपनी) में 2013 विमको फैक्ट्री का विलय हो गया था। जनवरी, 2015 से सीबीगंज इकाई में कोई विनिर्माण कार्य नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस इकाई की स्थापना अंग्रेजों के समय वर्ष 1929 में हुई थी। फैक्ट्री में जनवरी 2015 तक 663 कर्मचारी कार्यरत थे। इन सभी कर्मचारियों को 2015 में ही वीआरएस दिया गया था।

 

संबंधित समाचार