मेरठ: किसान सम्मान दिवस पर 20 प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मेरठ, अमृत विचार। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शु्क्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के 120वां जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया।

पशु चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कुलपति डॉ. केके सिंह, पद्मश्री सेठपाल सिंह ने उनके चित्र पर मल्यार्पण किया व दीप जलाकर शुभारंभ किया। निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने कुलपति, विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। कुलपति डॉ. केके सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में उतारनें की  बात कहीं। इसके अलावा जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाए।

कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में नए अनुसंधान के माध्यम से प्रदेश व देश में खाद्यन्न निर्भरता बढ़ी है, खाद्यन्न निर्यात भी किया जा रहा है जिसमें प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने इस कार्यक्षेत्र में 20 प्रगतिशील कृषकों को कृषि एवं बागवानी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दी।

पद्मश्री सेठपाल सिंह ने बताया कि कृषकों को अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि विविधीकरण को अपनाया जाना चाहिए। जिसके, लिए एक नजर खेत पर व दूसरी नजर बाजार पर रखी जाए। कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा कि किसानों और विज्ञान के अथक प्रयासों से ही हमारा देश 131 करोड़ टन अनाज उत्पादन कर पा रहा है। हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में देश में 33 करोड़ टन उत्पादन हो रहा है, दूध उत्पादन 2.31 करोड़ टर्न हो रहा है। जिससे, आज विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे बने हुए हैं।

डॉ. रविन्द्र कुमार ने चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। सुमित ने देश में नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। अभिषेक शर्मा  ने सुरक्षित खाद्यन्न भंडारण विषय पर प्रदर्शन के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कार्यक्षेत्र जनपदों के 20 प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. केजी यादव, डॉ. सतेंद्र कुमार खारी, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. एसके लोधी, डॉ. हरिओम कटियार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मेरठ: नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को झांसा देकर ठगने वालेेे तीन युवकों को एसटीएफ ने पकड़ा

संबंधित समाचार