बरेली: क्रिसमस डे पर यीशू के जन्मदिन मनाने को शहर का गिरजाघर तैयार, रोशनी से जगमगाया चर्च 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। यीशू के जन्मदिन को लेकर शहर के सभी गिरजाघर जगमगाती रोशनी से सज गए है और लोगों की प्रार्थना के लिए तैयार हैं। हर साल 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस डे के लिए शहर के सभी चर्च पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। सभी रंग बिरंगी लाइट की वजह से शहर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मैथ फेस्ट के समापन पर पुरस्कार किए वितरित

प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह है। 25 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर गिरिजाघर को रंगाई पुताई के बाद बिजली की आकर्षक सजावट कर सजाया गया है। क्रिसमस डे को लेकर संत जोसफ स्कूल के बच्चे सेंटा क्लाज बन रहे हैं, उन्हें बड़े दिन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ईसाई समुदाय द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

00f5d4b0-be76-44b4-bcea-8fcd9be7d417

यही नहीं शाम को गिरिजाघर में प्रार्थना के साथ-साथ ड्रामा व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मिशन चौराहे पर स्थित गिरिजाघर, संत जोसफ स्कूल परिसर और गिरिजाघर, क्रिश्चियन कॉलेज में स्थित गिरिजाघरों में भव्य सजावट कर आकर्षक रूप प्रदान किया गया है। जिले में पर्व के प्रति ईसाई समुदाय में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। गिरिजाघर के अलावा घरों पर भी ईसाई समुदाय के लोग बिजली की भव्य सजावट कर रहे हैं। गिरिजाघर के पादरी लेखराज ने बताया कि गिरिजाघर में 25 दिसंबर को सुबह प्रार्थना होगी। इसके बाद बाइबिल का पाठ किया जाएगा और दोपहर तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे।

क्रिसमस ईसाई धर्म के लोगों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो जाती है। ईसाई धर्म के लोग इस दिन को यीशू मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। भारत में भी ईसाई धर्म के साथ अन्य सभी धर्म के लोग क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाते हैं। लेकिन क्या आप क्रिसमस के इतिहास और इसके महत्व के बारे में जानते हैं । 

af136718-9f0b-47b4-b960-cf29e6c70ad0

ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस से एक दिन पहले यानी 24 दिसंबर से ही क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। 24 दिसंबर की आधी रात को लोग चर्च जाते हैं और यहां विशेष तौर पर पूजा यानी प्रार्थना की जाती है। ईसाई धर्म के लोग अपने प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं । फिर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हैं और तोहफे बांटते हैं। एक समय क्रिसमस का पर्व केवल पश्चिमी देश और ईसाई बहुल इलाकों में ही मनाया जाता था । लेकिन आज यह दुनियाभर में मनाया जाने वाला पर्व बन गया है। क्रिसमस पर्व को लेकर ऐसी मान्यता है कि लोगों को पाप से मुक्त कराने और रोकने के लिए ईश्वर ने अपने बेटे को भेजा था और ईसा मसीह ने लोगों को पाप से मुक्त कराने से संघर्ष में स्वयं के प्राण त्याग दिए । 

बच्चों को है बेसब्री से इंतजार सैंटा क्लॉस देगा उपहार
क्रिसमस डे रविवार को है। क्रिसमस का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है खासतौर से बच्चों को। दरअसल, क्रिसमस पर मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर बच्चे काफी एक्साइटेड रहते हैं। इसलिए उन्हें 25 दिसंबर का इंतजार रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ क्रिसमस डे स्पेशल गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं, जिसे देकर आप बच्चों का क्रिसमस खास बना सकते हैं। बच्चों के लिए खिलौने से बढ़कर कुछ नहीं होता है। इसे पाकर उनके चेहर पर एक अलग ही खुशी रहती है। तो क्रिसमस पर बच्चों की पसंद का खिलौना गिफ्ट कर सकते हैं। 

a11cab47-e0f0-4c13-bd73-98798636d2af

आज के दौर में बच्चे काफी स्मार्ट हो चुके हैं। उन्हें खिलौने के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद आता है। तो अब क्रिसमस पर बच्चों को कोई एक्सपेरिमेंट किट गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी जरीए बच्चे खेल-खेल में कुछ सीख भी जाते हैं। क्रिसमस के मौके पर अगर बच्चों को सांता क्लोज वाला मिल जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सेंटा से हर बच्चा प्यार करता है तो बच्चों को सेंटा क्लोज टॉय देकर उनका क्रिसमस स्पेशल बना सकते हैं। बच्चों को वीडियो गेम भी काफी पसंद आता है। तो आप सीक्रेट सेंटा बनकर उन्हें कोई अच्छा सा वीडियो गेम गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चों को वीडियो गेम भी काफ पसंद आता है। तो आप सीक्रेट सेंटा बनकर उन्हें कोई अच्छा सा वीडियो गेम गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चों को हमेशा इस दिन ऐससा अहसास होता है कि उन्हें रात में  संता क्लाउज गिफ्ट लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोविड के नए वैरिएंट से लड़ने के लिए की तैयारी

संबंधित समाचार