शिया शरीयत में तलाक के लिए दो गवाह जरूरी! मौलाना यासूब अब्बास का सख्त ऐलान... गलत परंपराओं को नहीं करेंगे बर्दाश्त

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। अफहाम-ए-जमा सोसाइटी ने तीन तलाक के मुद्दे पर शिया मुसलमानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के मुद्दे पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास को ज्ञापन सौंपा। मौलाना यासूब अब्बास ने इस मौके पर कहा कि कुछ मौलवी शरीयत को धंधा बना रहे हैं और पैसे लेकर बिना दोनों पक्षों की बात सुने तलाक और खुला शरीयत के खिलाफ पढ़ा रहे हैं।

मौलाना यासूब अब्बास ने स्पष्ट किया कि शिया शरीयत में तलाक के लिए दो गवाह अनिवार्य हैं और गलत परंपराओं को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड जल्द ही इस मुद्दे पर अहम बैठक करेगा।

संबंधित समाचार