RSS के 100 साल पर बनी फिल्म 'शतक' को मिला अजय देवगन का समर्थन, टीज़र के बाद से मिला पॉजिटिव रेस्पॉन्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनी फिल्म 'शतक: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के 100 वर्ष' को अपना समर्थन दिया है। फिल्म शतक का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है। टीज़र के सामने आते ही देशभर में इस पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। योग गुरु बाबा रामदेव के समर्थन के बाद अब अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है।

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, "आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर ढेर सारी बधाइयाँ। इन सौ वर्षों में राष्ट्र निर्माण में संघ का बड़ा योगदान रहा है। इस यात्रा पर और रोशनी डालने आ रही है फिल्म #शतक। यह रही उसकी पहली झलक। शतक की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएँ।" फिल्म शतक के निर्देशक आशीष मॉल और निर्माता वीर कपूर हैं।यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : 
PM मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का पहला शेड्यूल पूरा: मेकर्स ने शेयर की तस्वीर, कश्मीर में होगी शूटिंग 

 

संबंधित समाचार