लखनऊ: आय से अधिक संपत्ति मामले में गायत्री प्रजापति पर आरोप तय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर आरोप तय हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय अपनी जांच कर रहा है। इस मामले में आरोप तय होने के बाद अब ईडी की तरफ से सबूत अदालत में पेश किये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार आरोप तय होने से ईडी का केस मजबूत हो गया है, इस मामले में आगामी 12 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से सबूत पेश किये जाने की खबर है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। देश के कई शहरों में उनकी बेनामी संपत्ति होने के आरोप उनपर लगे हैं।    

ये भी पढ़ें - मथुरा : कोर्ट ने मांगी शाही ईदगाह की अमीन रिपोर्ट, जानिए अब कब होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार