1964 में नेहरू का इलाज करने वाले ओडिशा के डॉक्टर का 96 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इलाज कर चुके ओडिशा के डॉक्टर गोबिंद चंद्र दास का शुक्रवार को 96-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जनवरी 1964 में कांग्रेस के 68वें सत्र को संबोधित करने भुवनेश्वर (ओडिशा) गए नेहरू के बीमार पड़ने पर दास ने उनका इलाज किया था। दास तब ओडिशा के राज्यपाल के बतौर निजी चिकित्सक तैनात थे।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल ने पर्यावरण जुर्माने के तौर पर 3,500 करोड़ रुपये जमा कराए

ओडिशा के केंद्रपाड़ा शहर के एक जानेमाने चिकित्सक गोबिंद चंद्र दास का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।दास ने 1964 में जवाहरलाल नेहरू का तब इलाज किया था जब वह भुवनेश्वर के दौरे पर आये थे। दास के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। दास ने जनवरी 1964 में तब पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का इलाज किया था जब वह यहां कांग्रेस के 68वें सत्र को संबोधित करते समय बीमार पड़ गए थे।

दास तब ओडिशा के राज्यपाल के निजी चिकित्सक के तौर पर तैनात थे। उन्होंने नेहरू की मेडिकल जांच की थी और उनसे सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए अगले छह दिन पूर्ण आराम करने की सलाह दी थी, जिसका तत्कालीन प्रधानमंत्री ने पालन किया था। केंद्रपाड़ा के विधायक शशिभूषण बेहरा और शहर के अन्य जानेमाने लोगों ने दास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- सरकार ने कोविड-19 इमरजेंसी में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर राज्यों को जारी की एडवाइजरी

 

संबंधित समाचार