खेलों से भाईचारे की भावना का निर्माण होता है: बृजेश सिंह प्रिंसू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बघनरी गांव में स्व. पारसनाथ सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदस्य विधानपरिषद बृजेश सिंह 'प्रिंसू' ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, खेल प्रतियोगिताओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर जीवन जीने की कला मिलती है। 

उन्होंने कहा कि, खेलों से भाईचारे की भावना का निर्माण होता तथा शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक क्षमताओं का विकास भी होता है। इस दौरान क्षेत्रीयजनो की मांग पर उन्होंने खेल-कूद मैदान को मिनी स्टेडियम व रास्ता निर्माण कराने का भी मंच से आश्वसन दिया। मंच पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर पर विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्यातिथि ने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए पूर्व प्रधान स्व पारसनाथ सिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रेम मिश्रा ने किया।

 इस मौके पर इस मौके पर पूर्व प्रमुख देवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलापंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी, भूमि विकास के चेयरमैन डॉ अजय सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, दुखरन सिंह, प्रधान अरुण सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामआसरे सिंह ने किया अंत मे प्रतियोगिता के आयोजक राणा सिंह व सीमांत सिंह 'शानू' ने सभी आगन्तुको के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-अटल बिहारी की जयंती पर बोले सीएम योगी- यूपी को पूर्व पीएम ने कर्म साधना की भूमि माना

संबंधित समाचार