गोरख ठाकुर हत्याकांड : पचास हजार का इनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार,लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने रेलवे ठेकेदार गोरख ठाकुर की हत्या के मामले फरार चल रहे पचास हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी बिहार के शॉर्प शूटर  फिरदौर के साथ बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।

इस मामले में एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, गोरखठाकुर हत्याकांड में शामिल बिहार राज्य के बेतिया रामनगर निवासी राजू उर्फ तौहीद खान की गिरफ्तारी की है। लखनऊ पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। रविवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस घटना की मास्टर मांइड गोरख ठाकुर की पहली प्रियंका की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल, प्रियंका के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले है। कयास लगाए जा रहे हैं जल्द ही पुलिस  उसे गिरफ्तार करेगी।

गौरतलब है कि 25 जून 2022 को कैंट थानाक्षेत्र अन्तर्गत नीलमथा निवासी वीरेंद्र उर्फ गोरख ठाकुर की हत्या उसकी पहली पत्नी प्रियंका ने शूटर फिरदौस के साथ मिलकर कराई थी। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फिरदौस के साथ कासिफ, मुन्ना और फैसल की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार किया था। जबकि फिरदौस पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। फिरदौस पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद फिरदौस 15 दिसम्बर को कोर्ट में हाजिर हो गया था।

यह भी पढ़ें:-रोपड़ जेल में बैठकर मुख्तार चलाता था रंगदारी का नेटवर्क, ED की पूछताछ में बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

निजी भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर हों विश्वस्तरीय सुविधाएं : मुख्यमंत्री योगी
Bareilly: चलान का मैसेज आया तो पैरो तले खिसकी जमीन, कोई और इस्तेमाल कर रहा था नंबर प्लेट
पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली