माघ मेला : परिवहन निगम की 3800 बसों से अबतक 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया प्रयागराज संगम स्नान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 के दौरान उप्र. परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतरीन और सुविधाजनक बस सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। यही वजह है कि 1 फरवरी तक लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने परिवहन निगम की बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचकर संगम में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

यह जानकारी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि माघ मेले के दौरान प्रदेश भर से लगभग 3800 बसों को प्रयागराज के लिए लगाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसी व नॉन-एसी दोनों प्रकार की विशेष बस सेवाएं संचालित की गईं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि 3 जनवरी से 1 फरवरी के बीच प्रतिदिन औसतन 1,178 बसों का संचालन किया गया और लगभग 10 लाख यात्रियों ने परिवहन निगम की सेवाओं का उपयोग किया। बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्नान पर्वों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।

ये भी पढ़ें :
यूपी में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित: रेशम उद्योग के लिए नया मंच, कारीगरों-बुनकरों को मिलेगा सीधा बाजार

संबंधित समाचार