Happy Friendship Day 2020: ‘दुआ से कम नहीं होता दोस्त का प्यार’, इस अंदाज में करें विश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दोस्ती सबसे खास रिश्तों में से एक होती है और इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला दोस्ती का यह दिन सभी के लिए खास मायने रखता है। फ्रेंडशिप डे को दोस्ती की मजबूत …

नई दिल्ली। दोस्ती सबसे खास रिश्तों में से एक होती है और इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए भारत में 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने वाला दोस्ती का यह दिन सभी के लिए खास मायने रखता है। फ्रेंडशिप डे को दोस्ती की मजबूत नींव और एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। दोस्ती एक ऐसे रिश्ते का नाम है जिसमें हम हर चीज शेयर कर सकते हैं और इस रिश्ते में कोई भी किसी भी चीज की बाध्य नहीं होता है।

आज सुबह से ट्विटर पर #HappyFriendshipDay2020, #FriendsForever जैसे हैशटेग ट्रेंड हो रहे हैं। लोग फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही दोस्ती को लेकर अपने तरह-तरह के विचार और मीम्स शेयर कर रहे हैं।

आइए पढ़तते हैं फ्रेंडशिप डे के ये एसएमएस, कोट्स और मैसेज

दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी…..
तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं,
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं,
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी,
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं,
Happy Friendship Day 2020

अंधेरे में रास्ता बनाना मुश्किल होता हैं,
तूफान में दीपक जलना मुश्किल होता हैं,
दोस्ती किसी से भी कर लेना मुश्किल नहीं,
इसे बस निभाना मुश्किल होता हैं।
Happy Friendship Day 2020

किताब-ए-दिल का कोई भी सफा खाली नहीं होता,
दोस्त वहां भी हाल पढ़ लेते हैं, जहां कुछ लिखा नहीं होता
फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं

1999 में हुई थी फ्रेडशिप डे की शुरुआत
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत साल 1919 में हुई, जिसका श्रेय हॉलमार्क कार्डस के संस्थापक जॉएस हॉल को जाता है। लोग उन दिनों अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप डे कार्ड भेजा करते थे। उन दिनों से शुरू हुआ यह सिलसिला बदस्तूर आज भी जारी है। साल 2011 से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रुप में मनाने की घोषणा की गई थी। हालांकि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है।