छत्तीसगढ़ : 51 बार पेचकस घोंपकर युवती को मार डाला, बात करने से किया था इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती पर पेचकस से 51 बार वार कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

ये भी पढ़ें:- वाक निर्माणः अनियमितताओं की जांच एसीबी और ईओडब्ल्यू को

नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि घटना साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की आवासीय कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी जब पीड़ित के घर पहुंचा, तब वह अपने घर में अकेली थी। आरोपी ने वार करने के दौरान युवती के चेहरे पर तकिया रखा था, ताकि उसकी चीख कोई नहीं सुन सके और उस पर 51 बार पेचकस से वार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का भाई जब घर लौटा, तो उसने अपनी बहन का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम करता था और युवती उसमें यात्रा करती थी। 

आरोपी बाद में काम के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन पर संपर्क में थे। अधिकारी ने कहा कि जब युवती ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीम का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ 2022 : ED की कार्रवाई, कोयला खनन का विरोध, उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुर्खियों में रही

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म