Kanpur News : अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दागी पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही सूची, बर्खास्त कर भेजे जाएंगे सलाखों के पीछे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में दागी पुलिसकर्मी जेल जाएंगे।

Kanpur News अक्सर सुर्खियों में रहने वाले दागी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार हो रही है। सभी बर्खास्त कर जेल भेजे जाएंगे। दागी पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही है।

कानपुर, अमृत विचार। कुछ दागी पुलिस कर्मी आलाधिकारियों की साख गिराते नजर आ रहे हैं, जिस पर सूबे के मुखिया ने ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट भी आए दिन कुछ सिपाहियों के चलते अपनी फजीहत और किरकिरी कराता नजर आ रहा है।

गोविंद नगर में परचून दुकानदार को एसटीएफ बनकर आए दो पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों के साथ अपहरण करके फिरौती मांगने ककी ताजा मामना सामने है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसलिए पुलिस कमिश्नरी ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने कहा कि अपराध करके जेब भरने वाले, लंबे समय से गैरहाजिर पुलिस कर्मियों को चिह्नित करके उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट बनाने के लिए सभी जोन के डीसीपी को निर्देशित किया गया है।   

दागी नहीं करेंगे फील्ड वर्क

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में अपराध का दामन थामने वाले पुलिस कर्मियों को फील्ड वर्क नहीं दिया जाएगा। ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची जिले के डीसीपी तैयार कर रहे हैं। इनकी फील्ड की ड्यूटी समाप्त करके इनसे दूसरी ड्यूटियां ली जाएंगी, जिससे फील्ड पर रहकर यह अपराधियों के साथ होकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम न दे सके।

विवादों से कानपुर पुलिस का पुराना नाता

- बिधनू थाने में पुलिस अभिरक्षा में पिटाई से मौत का मामला।
- उगाही के लिए सर्विस सेंटर संचालक के नाबालिग बेटों को पीटने का मामला। 
- गोविंद नगर में परचून दुकानदार का पुलिस कर्मियों ने अपहण कर मांगी थी फिरौती।  

पूर्व तैनाती वाले क्षेत्रों में दखल देकर कर रह उगाही

कुछ पुलिस कर्मी पूर्व में तैनाती वाले थाना क्षेत्रों के मुखबिरों के जरिए दखल देकर इस तरह से धर पकड़ करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने इस सूची में ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम शामिल करने के निर्देश दिए हैं। जिनका आचरण ठीक न हो, लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हों, मुखबिरों का इस्तेमाल करके अपराध करते या कराते हों। ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करके उनके खिलाफ बर्खास्त करने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार