चीन से लौटी एक महिला और उसकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेन्नई। चीन से कोलंबो के रास्ते होकर लौटी एक महिला और उसकी छह साल की बेटी तमिलनाडु के मदुरै हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी की मंगलवार को विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी, जिसमें दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

दोनों को विरुधुनगर में उनके घर पर ही पृथकवास में रखा गया है। उनके नमूने जांच के वास्ते जीनोम अनुक्रमण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51 पर स्थिर है। तमिलनाडु सरकार ने चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी के तुरंत बाद राज्य के चार हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच तेज कर दी है। 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र सरकारी अस्पतालों के लिए दवाएं खरीदने के वास्ते निगम की स्थापना करेगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी मामले में जांच तेज, जानें ट्रस्ट ने क्या कहा
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता