छत्तीसगढ़: जशपुर में करंट की चपेट में आने से जंगली हाथी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल में आज फिर एक हाथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बगीचा वन अधिकारी अशोक सिंह ने आज बताया कि पत्थलगांव, बगीचा, पंडरापाठ और तपकरा क्षेत्र के 20 से अधिक गावों में इन दिनों 65 हाथियों का डेरा लगा हुआ है। हाथियों का एक दल पंडरापाठ क्षेत्र के पाठ इलाके में भी पहुंच जाने से कड़कड़ाती ठंड में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में पहुंचा मोबाइल फोन का नेटवर्क, ग्रामीणों में भारी उत्साह

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि कुरडेग गांव में बीती रात चार हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इस दौरान एक किसान के खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से मादा हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने हाथी की मौत के मामले में दोषी पाऐ जाने वालों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाही करने की बात कही है। जशपुर वन मंडल में महिने भर में हाथी की मौत की यह तीसरी घटना है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नही करने के ढूढ़ रही हैं बहाने: भूपेश बघेल

 

संबंधित समाचार