सुल्तानपुर: गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दीवान, लोगों ने छका लंगर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर शहर के गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दीवान व लंगर का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दरबार साहिब में मत्था टेका व लंगर छका। सप्ताह भर से गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर साप्ताहिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें प्रभात फेरी नगर कीर्तन के आयोजन होते रहे। 

Image Amrit Vichar(18)

गुरुवार को विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। जहां ज्ञानी जत्थे ने कीर्तन पेश किया। दरबार साहिब विशेष रूप से सुगंधित फूलों से सजाया गया था। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। विशेष रुप से सांसद मेनका गांधी, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, अशोक उपाध्याय, राजेश तिवारी, सभासद राजदेव शुक्ल गुरुद्वारा पहुंचे।

दरबार साहिब का आशीर्वाद लेते हुए लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर तक कीर्तन चलता रहा। उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय के बच्चे श्रद्धालुओं ने लंगर छका। व्यवस्थाओं में सरदार महेंद्र पाल सिंह, सरदार बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, लवी सलूजा, सतपाल सिंह, आतमजीत सिंह, दर्शदीप सिंह, गुरमीत सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें;-OBC आरक्षण: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची UP सरकार, दाखिल की अर्जी

संबंधित समाचार