शिक्षा पर खर्च हो केंद्रीय बजट का 10 फीसदी हिस्सा :प्रदेश सचिव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएफआई ने मनाया 53वां स्थापना दिवस

अमृत विचार, सुल्तानपुर। शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने अपना 53वां स्थापना दिवस मनाया। सबसे पहले संगठन के जिला अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने संगठन के झंडे को फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आदि गंगा गोमती के सीताकुण्ड घाट पर रेत में एसएफआई की रंगोली बनाई गई। 

संगठन के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि एसएफआई ने अध्ययन और संघर्ष के नारे के साथ आज 52 वर्ष पूरे किए हैं। इस संघर्ष में हमारे तमाम साथियों ने अपनी सहादत दी है। आजादी के संघर्ष से लेकर आज तक देश को बनाने में छात्रों की बड़ी भूमिका रही है, लेकिन हमारी सरकारों ने शिक्षा को कभी भी प्राथमिकता पर नहीं रखा।

एसएफआई अपने स्थापना वर्ष के दिनों से यह मांग करती रही है कि शिक्षा पर केंद्रीय बजट का 10 फीसदी खर्चा सुनिश्चित करो, लेकिन हमारी सरकारों ने हमेशा शिक्षा के बजट को कम करने का ही काम किया है। शिक्षा पर जब तक बजट नही  बढ़ता तब तक गरीब और मध्यम वर्ग से आने वाले छात्र शिक्षा से वंचित होते रहेंगे। 

जिला संयुक्त सचिव राजीव तिवारी ने कहा कि पुराने समय से आज शिक्षा के सामने चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गयी हैं। लगातार बढ़ती फीस का ढांचा और छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति में हो रही ऑनलाइन के नाम धांधली ने शिक्षा को बहुत महंगा कर दिया है। यहां जिला सचिव अमीर हमजा, मो. आजाद, सलिल धुरिया, सुनील, अमन सोनी, विद्यार्थी दूबे, अकरम खान, अरबाज खान, शिवा, शिवम कुमार, रोहित नाविक, शिवम रावत, विजय कुमार व अन्य रहे।

ये भी पढ़ें -  सुल्तानपुर: पालिका प्रशासन ने जब्त किया ट्रक में मिला डेढ़ कुंतल पॉलिथीन

संबंधित समाचार