आप भी ऊंचे तकिए पर सिर रखकर सोते हैं, फौरन छोड़ दें ये आदत, इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
अक्सर देखा गया है कि कई लोग ऊंचे तकिए पर सोते हैं। अगर आप भी ऊंचे तकिए पर सोते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, मोटा तकिया या ऊंचा तकिया पर सिर रखककर सोने से शरीर की पोजीशन बिगड़ जाती है। बता दें सबसे ज्यादा इसका असर हड्डियों और नसों पर पड़ता है जिसकी वजह से गले में सूजन हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में दर्द भी शुरू हो सकता है और कई तरह की समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- नियमित टीकाकरण बच्चों को कई खतरनाक बीमारियों से रखता है दूर- विशेषज्ञ
स्लिप डिस्क की परेशानी हो सकती है
बता दें ऊंचे तकिए पर सोने से स्लिप डिस्क की परेशानी शुरू हो सकती है। साथ ही ऊंचे तकिए पर सोने से लोग ज्यादा पर परेशान हो जाते हैं। स्लिप डिस्क की वजह से हड्डियों से परेशानी हो सकती है। ऊंचे और मोटे तकिए पर सोने से मांसपेशियों में सूजन होने लगती है। जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी और शरीर में दर्द हो सकता है।
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की प्रॉब्लम बढ़ सकती है
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की प्रॉब्लम ऊंचे और मोटे तकिए पर सोने से दिक्कत बढ़ सकती है। जिसकी वजह से गर्दन में तेज दर्द हो सकता है और काफी परेशानी हो सकती है। जिन्हें इस तरह की प्रॉब्लम है उन्हें मोटे तकिए पर सोने से ट्रिगर कर सकता है।
पिंपल्स की समस्या
बता दें ऊंचे तकिए पर सोने से पिंप्लस की समस्या शुरू हो सकती है। इससे स्किन पर दिक्कतें शुरू हो सकती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी इफेक्टिव हो सकती है। साथ ही स्किन पोर्स को भी नुकसान पहुंच सकता है। जिससे पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है।
कई दिक्कतें भी हो सकती हैं शुरू
बता दें ऊंचे तकिए पर सोने से गर्दन में दर्द और अकड़न की प्रॉब्लम भी शुरू हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं रात पर आपको नींद की दिक्कत भी शुरू हो सकती है। कंधों और गर्दन में मांसपेशियों की दिक्कत भी शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Covid शायद खत्म न हो, लेकिन भारत में इसके व्यापक प्रकोप की आशंका नहीं : Experts
