पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वारंटाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कार्ति ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। कार्ति ने ट्वीट में लिखा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण हल्के हैं …

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कार्ति ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

कार्ति ने ट्वीट में लिखा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण हल्के हैं लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम क्वारनटीम में हूं। कार्ति ने लिखा, मेरे संपर्क में जितने लोग आए हैं उनसे अपील है कि वे भी अपना टेस्ट कराएं और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन करें।

बता दें कि कार्ति चिदंबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी हैं। इससे पहले तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव पाए थे। उन्हें राजभवन में ही क्वारंटाइन में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। राजभवन में कुछ दिन पहले तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

संबंधित समाचार