यूपी में मिले सात नए कोरोना संक्रमित, बढ़ाया गया जांच का दायरा
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में आज सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ये पुष्टि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हुई है। सबसे ज्यादा महाराजगंज में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और प्रयागराज में भी एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा छह मरीज रिकवर भी हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 50 हो गई है, इनमें से 43 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, बाकी सात मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में अब तक प्रदेश में कुल 101 कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय के संचारी रोग विभाग के निदेशक डाॅ एके सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कोविड संक्रमिक कुल सात मरीज मिले हैं। स्वास्थय विभाग के तरफ से जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। विभाग के अनुसार रोज तकरीबन एक हजार लोगों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - नए साल पर कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से रहें सावधान : योगी आदित्यनाथ
