मुफ्त अनाज को लेकर मोदी सरकार पर भड़के AIMIM चीफ , कहा- गरीबों के राशन में कर दी कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नए साल के पहले ही दिन AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर गरीबों के राशन में कटौती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने गरीबों के राशन में 50 फीसदी कटौती कर दी है. उन्होंने ट्वीट करके मोदी सरकार पर वार किया। 

ओवैसी ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार ने 81 करोड़ गरीबों का राशन 50% कम कर दिया। 10 किलो की जगह अब सिर्फ 5 किलो राशन मिलेगा। इसमें एक गरीब परिवार कैसे अपना गुजारा कर सकता है? राशन गरीबों का हक है, ख़ैरात नहीं। बेरोजगारी और महंगाई की मार पर मरहम लगाने के बजाए सरकार गरीबों की मुश्किलों को बढ़ा रही है।"

एक साल के लिए बढ़ाई गई योजना

बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत इस समय 5 किलो फ्री अनाज की सुविधा दी जा रही है। मोदी सरकार ने 'फ्री राशन योजना' में बड़ा बदलाव करते हुए फ्री राशन को एक साल तक बढ़ा दिया है। कोरोनाकाल में शुरू हुई ये योजना पहले 31 दिसबंर 2022 तक ही थी, लेकिन मोदी सरकार ने अब इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। यानी अब 31 दिसंबर 2023 तक गरीबों को 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद खेल विभाग छोड़ा 

संबंधित समाचार