अयोध्या: पूराबाजार में 15 व 16 जनवरी को होगी प्रधानमंत्री सांसद खेल प्रतियोगिता
अमृत विचार, पूराबाजार /अयोध्या। प्रधानमंत्री सांसद खेल प्रतियोगिता की तैयारी बैठक बच्चू लाल इंटर कॉलेज समिति के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को हुई।
समिति के आयोजन सचिव सुधीर सिंह मुन्ना ने बताया कि 15 व 16 जनवरी को प्रधानमंत्री सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बच्चू लाल इंटर कॉलेज पूरा बाजार में किया गया है। जिसमें कबड्डी, खो-खो, वालीबाल प्रतियोगिता होगी। बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक देवेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, शिव नरायन तिवारी, अरुण तिवारी, रामप्रीत वर्मा, जयप्रकाश सिंह, मुन्ना दुबे, दीप कुमार पांडे, योगेश कुमार मिश्रा, आनंद सिंह पिंटू, उग्रसेन सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ मंडल के सभी DIOS Office की बनेगी Website, मिले हैं निर्देश
