अयोध्या महोत्सव : कथक नृत्य व अवध में राम आए हैं की प्रस्तुति ने बांधा समां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या।  अयोध्या महोत्सव में विश्व की प्राचीनतम भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से आम जनमानस परिचित हुआ। महोत्सव में मध्य प्रदेश की वैष्णवी शर्मा का कथक नृत्य व लखनऊ की लिपिका बापुली, पूर्णिमा मिश्रा की ओर से अवध में राम आए हैं की भव्य प्रस्तुति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार ने अयोध्या आयडल का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।

महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व के लिए आकर्षण का विषय है। भारतीय संस्कृति दुनिया की पहली ऐसी संस्कृति है जो वसुधैव कुटुंबकम का भाव अपने भीतर समाहित करके समाज के कल्याण की शिक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को मुख्य अतिथि सांसद बृज भूषण शरण सिंह होंगे। जिसमें अयोध्या आयडल का क्वार्टर फिनाले, तत्पश्चात लोककला चैंपियनशिप जिसके संयोजक विजय यादव होंगे।

विजय यादव ने बताया कि लोक कला चैंपियनशिप में राजस्थान सहित आसपास जनपदों से लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रात में कमेडी नाइट में राजू रेंचो का कार्यक्रम होगा।   कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव के महासचिव आकाश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, सचिव नाहिद कैफ, उपाध्यक्ष रेणुका रंजन श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, एसबी सागर प्रजापति, विजय यादव, मोहित मिश्र, कार्यक्रम प्रभारी रेगन सिंह चौधरी, निकिता चौहान, पूजा अरोड़ा उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

 

 

संबंधित समाचार