अयोध्या : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन रिकाबगंज से बस तथा निजी वाहनों से गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को दिल्ली से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से होते हुए आगे के लिए रवाना होगी।  

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी से प्रदेश में प्रारंभ हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोनी विधानसभा क्षेत्र से शुरू हो रही प्रदेश में तीन दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की थी और जनपद से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के यात्रा में शिरकत का निर्णय लिया गया था।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्राइवेट बस तथा निजी वाहनों से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-तैयारी : 14 जनवरी को सूर्यकुण्ड में होगा ब्राह्मण सम्मेलन

 

संबंधित समाचार