Shattila Ekadashi 2023: कब है षटतिला एकादशी? इस दिन बन रहा ये खास योग, जानें मुहूर्त और महत्व
Shattila Ekadashi 2023। एकादशी तिथि को भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। इस व्रत में श्रीहरि विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति के समस्त पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं और उसे दुख, दरिद्रता से निजाक मिलता है। साथ ही उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। माघ महीने की षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023,बुधवार को है। इस साल माघ माह में आने वाली षटतिला एकादशी बेहद खास मानी जा रही है। तो आइए जानते हैं षटतिला एकादशी का मुहूर्त और शुभ योग।
षटतिला एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी तिथि 17 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से आरंभ हो रही है। 18 जनवरी 2023 को बुधवार को शाम 4 बजकर 03 मिनट पर ये समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा।
षटतिला एकादशी व्रत का पारण
सुबह 07:14 - सुबह 09: 21 (19 जनवरी 2023)
षटतिला एकादशी 2023 शुभ योग
षटतिला एकादशी के दिन वृद्धि, अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि तीन शुभ योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये तीनों योग में की गई पूजा सफल होती है और हर कार्य सिद्धि हो जाते हैं।
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07:17 - शाम 05:23
- अमृत सिद्धि योग - सुबह 07:17 - शाम 05:23
- वृद्धि योग - 18 जनवरी 2023 सुबह 05।59 - 19 जनवरी 2023 सुबह 02.47
षटतिला एकादशी के महाउपाय
1. नारद संहिता में वर्णित एक कथा के अनुसार जो लोग षटतिला एकादशी पर तिल का दान करते हैं वह स्वर्ग में स्थान प्राप्त करते हैं। इस दिन तिल और गुड़ के बने 11 लड्डू ब्राह्मण को दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
2. षटतिला एकादशी पर मां तुलसी को जल में तिल डालकर जल चढ़ाएं। फिर इसी जल में तुलसी पत्ता डालकर घर के कोनों में छिड़कें। इससे घर पर बुरी शक्तियां हावी नहीं होगी। परिवार खुशहाल रहेगा।
नोट- यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टी नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
ये भी पढ़ें- Budh Pradosh Vrat 2023: साल का पहला प्रदोष व्रत पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें मुहूर्त और पूजन विधि
