बहराइच: आग लगने से दो घर जले, चार लाख की संपत्ति हुई राख
अमृत विचार, विशेश्वरगंज (बहराइच)। जिले के मधनगरा गांव में बुधवार रात अचानक आग लगने से 2 घरों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल गया। चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा कुरसहा के मजरा मधनगरा निवासी अलख राम यादव के घर में रात 11:00 बजे के आसपास अचानक आग लग गई।
परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटे तेजी से फैली। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी बालक राम यादव के मकान को भी आगोश में ले लिया। दोनों मकान धू-धू कर जल गए। परिवार के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवरात सब कुछ राख हो गया।
चार लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, सूचना तहसील पर दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। दोनों परिवार के लोग कड़ाके की ठंड में खुले में रात बिताने को मजबूर है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, जानें मामला
